सेरोटोनिन बढ़ाने के लिए क्या खाएं?HealthPlanet

Posted on Wed 14th Dec 2022 : 16:33

स्वस्थ आहार को मूड ठीक रखने का सबसे कारगर तरीका माना जाता है। पोषण विशेषज्ञों के मुताबिक आपके खाने की आदतों का प्रभाव सीधे तौर पर आपके मूड को प्रभावित करता है। विशेषज्ञों का कहना है कि आप खुद को पूरी तरह से तभी स्वस्थ मान सकते हैं, जब आपका शरीर और मूड दोनों ही स्वस्थ हों। अक्सर हम शरीर को स्वस्थ रखने की तमाम कोशिशें करते रहते हैं लेकिन इस बीच में हम मानसिक सेहत को जाने-अनजाने नजर अंदाज कर देते हैं।
कोरोना जैसे विकट समय में मानसिक स्वास्थ्य की समस्याओं से ग्रसित लोगों की संख्या तेजी से बढ़ी है। कोरोना का मस्तिष्क पर प्रभाव इस तरह से हुआ है कि कई लोग संक्रमण से ठीक हो जाने के महीनों बाद तक तनाव, चिंता और घबराहट जैसी समस्याओं का अनुभव कर रहे हैं। इतना ही नहीं जिन लोगों को कोरोना का संक्रमण नहीं भी हुआ था उनमें भी कई तरह की मानसिक समस्याएं देखी जा रही हैं। इस लेख में हम आपको ऐसे तीन चीजों के बारे में बताने जा रहे हैं जिनका सेवन करना तनाव-चिंता और घबराहट की समस्याओं को आसानी से दूर करने में काफी सहायक हो सकता है। जिन लोगों को अक्सर मूड संबंधी विकार रहते हैं, उनके लिए इन चीजों का सेवन काफी फायदेमंद हो सकता है।
अच्छे मूड के लिए लीजिए स्वस्थ आहार


सेरोटोनिन बढ़ाने वाली चीजों का करें सेवन
पोषण विशेषज्ञों की मानें तो आज के तनाव भरे समय में लोगों के लिए मानसिक और भावनात्मक सामंजस्य बनाकर रखना काफी मुश्किल हो गया है। इसलिए, मन को शांत और स्थिर बनाए रखने के लिए आहार में सुधार करना बेहद आवश्यक हो गया है। रोजाना के आहार में हमें ऐसी चीजों को शामिल करने पर जोर देना चाहिए जो सेरोटोनिन न्यूरोट्रांसमीटर को बढ़ावा देने में सहायक हों। सेरोटोनिन, मूड को नियंत्रित करने और मन को खुश रखने वाले हार्मोन के रूप में जाना जाता है। आगे की स्लाइडों में सेरोटोनिन को बढ़ाने वाले तीन खाद्य पदार्थों के बारे में जानते हैं। मूड सही न होने पर इनके सेवन से लाभ मिल सकता है।


नट्स और सीड्स
नट्स और सीड्स में ट्रिप्टोफेन नामक एमिनो एसिड पाया जाता है। यह सेरोटोनिन उत्पादन को बढ़ाने में मदद करता है। कद्दू के बीज, तिल और सूरजमुखी के बीज, बादाम, काजू, मूंगफली, और अखरोट जैसे नट्स एमिनो एसिड के अच्छे स्रोत माने जाते हैं। कोरोना के समय में इनका सेवन मूड को ठीक रखने में सहायक हो सकता है।

डार्क चॉकलेट
आहार विशेषज्ञ बताते हैं कि डार्क चॉकलेट खाने से आपका मूड अच्छा रहता है साथ ही आप शांत और खुश महसूस करते हैं। डार्क चॉकलेट एंडोर्फिन के उत्पादन को बढ़ा देता है। यह रसायन मस्तिष्क में खुशी और आनंद की भावना उत्पन्न करते हैं। इसके अलावा डार्क चॉकलेट मस्तिष्क में रक्त के प्रवाह को बढ़ाने, सूजन को कम करने और मस्तिष्क को स्वास्थ रखने में भी सहायक है। हालांकि इसका सेवन सीमित मात्रा में ही करने से लाभ मिलता है।

मूड को ठीक रखने में पालक का सेवन भी आपके लिए फायदेमंद हो सकता है। पालक को मैग्नीशियम का बेहतर स्रोत माना जाता है जो सेरोटोनिन को बढ़ाने में मदद करने के साथ मूड को भी ठीक रखता है। जिन लोगों में मैग्नीशियम की कमी होती है, उन्हें डिप्रेशन और घबराहट जैसी दिक्कतें होने का खतरा अधिक होता है। मैग्नीशियम युक्त खाद्य पदार्थ आपको शांत महसूस कराने के अलावा प्रतिरक्षा को बढ़ाने में भी सहायक होते हैं।

-------------------

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info